if (window.top.location.href !== window.self.location.href && !window.top.location.href.startsWith('https://www.swargarohan.org/')) { window.top.location.href = window.self.location.href; }

Swargarohan | સ્વર્ગારોહણ

Danta Road, Ambaji 385110
Gujarat INDIA
Ph: +91-96015-81921

सरोडा से हम साबरमती गये । यहाँ, पावर-हाउस के भाइयों के प्रेमाग्रह से कुछ दिन रहें । उनके साथ सत्संग किया । उन दिनों में एक घटना घटी जिसके बारे में मैं बताने जा रहा हूँ । मैं सरोडा के स्नेही शनाभाई भट्ट के बारे में पूर्व प्रकरणों में लिख चूका हूँ । उन्होंने सांकुबा के अवसान समय हमारी मदद की थी । पिछले एक साल से शनाभाई बिमार थे । उन्हें क्षयरोग हुआ था । वैसे तो १९४४ से मैंने ये नियम बनाया थी की गाँव में किसीके घर नहीं जाना, फिर भी मैं शनाभाई की खबर देखने गया ।

माताजी जब किसी कारणवश शनाभाई के घर जाती, तो वो मेरे बारे में अवश्य पूछते । अगर उनकी तबियत ठीक हो, तो वो मेरे पास आकर बैठते । अब बिमारी के कारण वो मेरे पास नहीं आ सकते थे । वो लाचार और निरुपाय थे तो मुझे लगा की मेरा फर्ज बनता है की उनकी खबरअंतर पूछने मैं उनके घर जाउँ ।

गाँव के एक परिचित व्यक्ति के साथ मैं शनाभाई को मिलने गया । वो खाट पर लेटे थे । उनका शरीर अत्यंत दुर्बल हो गया था । मैंने मना करने पर भी उन्होंने मुझे प्रणाम किया और नीचे बैठ गये । मैंने उनकी सेहत के बारे में पूछा । हमारी मुलाकात से उन्हें बहुत आनंद हुआ ।

इसके कुछ दिन बाद मैं साबरमती आया । वहाँ एक रात, शनाभाई ध्यानावस्था में मेरे पास आये । उन्होंने मुझे प्रणाम किया ।
मैंने पूछा, 'क्यूँ अचानक ?'
शनाभाई बोले : 'मेरा जाने का वक्त हो गया है । मरने से पहले आपके दर्शन की इच्छा थी । ईश्वर की कृपा से वो पूरी हो गई । अब मैं चलता हूँ ।'

कुछ देर तक वो खडे रहे । फिर मुझे प्रणाम करके चले गये । सुबह मैंने माताजी को इसके बारे में बताया । मैंने कहा, मेरा मानना है की शनाभाई भट्ट चल बसे है । फिर तपास करने से खबर मिली की उनका देहांत हो गया है । मेरी इन बातों से हैरान होने की आवश्यकता नहीं है ।

यह प्रसंग ने मुझे सोचने पर मजबूर किया । जब मैं बंबई था तो रमण महर्षि ने मुझे दर्शन देकर अपनी समाधि लेने की बात कही थी । इसके बारे में मैंने बंबई के प्रेमीजनों को बताया भी था । ये भी कहा था, 'महर्षि अब वृद्ध हो गये है । उनके जीवन का कोई भरोसा नहीं है । जिसको महर्षि का दर्शन करना हो, कर आओ । एसी विभूति के दर्शन करने का मौका फिर आपको नहीं मिलेगा ।'

रमण महर्षि सिद्ध योगी थे, वो अपनी मरजी के मुताबिक कहीं पर भी आ-जा सकते थे । वे स्थूल या सूक्ष्म रूप में किसीको दर्शन देने के काबिल थे । अध्यात्म मार्ग के कई रहस्य आम आदमी की समज से परें है क्यूँ की ये केवल अनुभवगम्य है । उसे तर्क से समजना मुश्किल है । जो अध्यात्म मार्ग का पथिक है वो कठिन साधना के बाद इसके बारे में कुछ जान सकता है । मगर ज्यादातर देखने में आता है की आदमी अनीति, अधर्म, वासना तथा अहंता-ममता का दास होकर एसी अनुभूति से वंचित रह जाता है । मानवजीवन अपार शक्यता से भरा है । जरूरत है नीति और सदाचार के पथ पर चलकर ईश्वरप्राप्ति के लिये पुरुषार्थ करने की ।

मेरे लिये ये समजना मुश्किल नहीं था की महर्षि अपनी इच्छा से मुझे आकर दर्शन दे और अपनी समाधि के बारे में बतायें । मगर शनाभाई एक साधारण जीवात्मा थे । शायद मुझसे मिलने की उनकी प्रबल इच्छा रही होगी तभी भगवान ने उसे स्वप्नावस्था में पूर्ण की । आपमें से कई लोगों को एसा अनुभव हुआ होगा की स्वप्नावस्था में आपकी इच्छा पूर्ण हुई हो ।

We use cookies

We use cookies on our website. Some of them are essential for the operation of the site, while others help us to improve this site and the user experience (tracking cookies). You can decide for yourself whether you want to allow cookies or not. Please note that if you reject them, you may not be able to use all the functionalities of the site.