if (window.top.location.href !== window.self.location.href && !window.top.location.href.startsWith('https://www.swargarohan.org/')) { window.top.location.href = window.self.location.href; }

Swargarohan | સ્વર્ગારોહણ

Danta Road, Ambaji 385110
Gujarat INDIA
Ph: +91-96015-81921

एक दिन, रात के वार्तालाप में वैराग्य और त्याग की बात निकली । वार्तालाप सुनने शिवमंदिर का पूजारी, उनके मित्र के साथ आया था । उसको रामायण की काफि सारी चोपाई याद थी । जाते वक्त दोनों ने मुझे प्रणाम किया ।

पूजारी ने कहा : 'आपके दर्शन से हमें जो प्रसन्नता हुई है, वो हम शब्दों में बयाँ नहीं कर सकते । आपकी वाणी अत्यंत सरल और मधुर है । आपका दर्शन करके हम सचमुच धन्य हो गये ।'

दूसरे दिन रात के सत्संग में भर्तृहरि के वैराग्यशतक की चर्चा हुई । मैंने कहा : 'ईश्वरप्राप्ति के लिये जो कुछ पुरुषार्थ करना है, वो युवानी में कर लेना चाहिये । जब आदमी जवाँ होता है तो उसका अंतर उत्साह से भरा होता है, उसकी रगरग में जोश होता है, उसे पुरुषार्थ करने की तमन्ना होती है । वो सुख-दुःख, ठंडी-गर्मी, या अन्य कष्टों को सहन करने की क्षमता रखता है, किसी भी कठिनाईयों से लड सकता है । बुढापे में इन्द्रिय और शरीर की शक्ति का ह्रास हो जाता है, मौत दरवाजा खटखटाने लगता है । एसे हालात में साधना कैसे होगी ? जैसे घर में आग लगने पर कुआ खोदना मूर्खामी है, इसी तरह बुढापा में इश्वरप्राप्ति के प्रयास करना अकलमंदी नहीं है । इसके लिये उसे भरी जवानी में प्रयास करने चाहिये ।

मैं अपनी बात बताता हूँ । आज से नौ साल पहले मैं एक पर्वत पर साधना करने गया था । सर्दी की मौसम थी इसलिये ठंड भारी थी । फिर भी साधना की लगन एसी थी की तकलिफ नहीं हुई । आज मैं बुढा तो नहीं हूँ, फिर भी जो जोश और जूनून उस वक्त था, अब नहीं रहा । इसलिये कहता हूँ, की जो कुछ करना है वो जवानी में कर लेना चाहिये । जब लोही गर्म हो, तब आदमी को आत्मविकास के लिये पुरुषार्थ कर लेना चाहिये ।'

मेरी बात सुनकर सबको अच्छा लगा । मगर जो दो भाईयों ने मेरी कल तारिफ की थी, उन्होंने इस वार्तालाप के बाद सत्संग में आना बन्द कर दिया । जिसके निमंत्रण से हम महुवा गये थे, उनसे मैंने पूछा तो उन्होंने कहा : 'उनके पास वक्त ही वक्त है मगर यहाँ न आने की वजह कुछ और है । आपने श्लोक की मीमांसा करते हुए जो बातें की थी उसे सुनकर वो कहने लगे की आपके महात्माजी तो सिर्फ अपने गुणगान गाते है । हमारे गुरु हरेराम बापु जैसा कोई महापुरुष नहीं है ।'

यह संसार एक अजायबघर जैसा है । इसमें भाँतिभाँति के लोग निवास करते है । आजतक मैं एसे कई लोगों से मिल चुका था इसलिये यह सुनकर मुझे आश्चर्य नहीं हुआ ।
कई लोगों के दिखाने के दांत अलग होते है और चबाने के अलग । उनके मन में एक बात होती है और वो कहते है दूसरी बात । किसी के साथ वैचारिक मतभेद होना एक बात है और उसकी सार्वजनिक रुप से निंदा करना दूसरी बात है । जब देश का हरएक व्यक्ति आपस में प्यार, संप, एकता और सहकार की भावना से रहने लगेगा तब देश की सूरत बदल जायेगी । धरातल पर स्वर्ग उतर आयेगा ।

कुछ लोग संत-महात्मा का दर्शन करने जाते है, कुछ लोग केवल दोषदर्शन करने जाते है । वे संतमहात्मा की बोलने-चालने की, बैठने-उठने की पद्धति पर सवाल खडे करते है । कुछ लोग अपने निजी हित के लिये संतमहात्माओं के पास जाते है । जब उनका काम नहीं बनता है, उनकी श्रद्धा को ठेस पहूँचती है तो वहाँ से खिसक जाते है । बहुत कम लोग एसे होते है जो संतमहात्माओं के पास कुछ सिखने के लिये जाते है । सभी संत-महात्मा पूर्ण नहीं होते । एसा मानना अपने आप में अज्ञान है । इश्वर तथा उसका अनुभव कर चुके संत – दो ही पूर्ण है । इसका मतलब ये नहीं है की बाकी के संतमहात्माओं में हम अपूर्णता का दर्शन करें । हम उनके जीवनव्यवहार से आवश्यक सिख ले और उनके दोषों को नजरअंदाज करे । अगर किसी बात की शंका है तो उनसे पूछकर खुलासा करें । किसी भी हालत में उनके कुप्रचार, उनकी निंदा-टीका करने से दूर रहना चाहिये ।

दूसरा, ये भी याद रखना चाहिये की महानता या श्रेष्ठता किसी एक व्यक्ति का अधिकार नहीं है । कोई भी आदमी अपने प्रयासों से महान बन सकता है, विश्ववंद्य हो सकता है, इश्वर का प्यारा हो सकता है । इसलिये केवल हमारे गुरु ही सच्चे है और अन्य सभी तुच्छ या छोटे है एसा मानना गलत है । सच पूछो तो संसार में इश्वर सबसे बडा है और हम सब उसकी चरणरज है ।

रात को जाग-जागकर ये दोनों भजन करते थे, रामायण सुनाते थे, मगर क्या फायदा ? जब तक दोषदृष्टि है, संकुचितता है, इर्ष्या और अहंता है, तब तक रामायण कंठस्थ करने से, भागवत-पारायण करने से, तिलक करने से या तुलसी की माला धारण करने से कोई फर्क नहीं पडेगा । अगर उन्होंने मेरी बात ध्यान से सुनी होती तो उसमें आत्मश्लाघा की जगह दीनता का दर्शन होता । मैंने ये कहा था की पहले मैं जो कर सका, वो आज करने की ताकत मुझमें नहीं रही । मैंने अपनी अल्पता का स्वीकार किया था । मगर जिसे दोषदर्शन ही करना है, उससे ये सब कहकर क्या फायदा ? इश्वरकृपा के अलावा सम्यक् दृष्टि को पाना कठिन है ।

महुवा म्युनिसिपालीटी के प्रमुख ने आग्रह करके मेरा प्रवचन रक्खा और पूरे गाँव में लाउडस्पीकर लगाये ताकि सब उसका लाभ ले सकें । यह जानकर पूजारी तथा रामायण कंठस्थ करनेवाले भाईने गोरधनभाई को कहा : 'अरे, ये महात्माजी तो रेडियो तक पहूँच गये !'
गोरधनभाई ने कहा : 'ये तो महात्मा है, जो उनको ठीक लगे वो करते है ।'
'मगर हमें ये ठीक नहीं लगता !' उन्होंने कहा ।
अब उनको क्या कहें । हम केवल उनके लिये प्रार्थना कर सकते है ।

कुछ बुरे साधुओं के कारण पूरा साधुसमाज बुरा नहीं होता वैसे ही कुछ नासमज लोगों की वजह से गाँव के अन्य प्रभुप्रेमी और सज्जन व्यक्तिओं को नजरअंदाज नहीं कर सकते । पकवान के साथ जैसे आचार होता है, जीवन में विभिन्न प्रकार के लोग हमें मिलते रहते है । हाँ, विविधता के लिये आचार की तरह एसे लोगों का होना आवश्यक नहीं है ।

We use cookies

We use cookies on our website. Some of them are essential for the operation of the site, while others help us to improve this site and the user experience (tracking cookies). You can decide for yourself whether you want to allow cookies or not. Please note that if you reject them, you may not be able to use all the functionalities of the site.