if (window.top.location.href !== window.self.location.href && !window.top.location.href.startsWith('https://www.swargarohan.org/')) { window.top.location.href = window.self.location.href; }

Swargarohan | સ્વર્ગારોહણ

Danta Road, Ambaji 385110
Gujarat INDIA
Ph: +91-96015-81921

ऋषिकेश से बंबई जाने का आदेश मिला । ऋषिकेश से निकलते वक्त मन में तसल्ली थी । मैंने गंगाजी, हिमालय, भरतजी तथा वायुमंडल में सूक्ष्म रूप से निवास कर रहें सिद्ध महापुरुषों का स्मरण किया । उन्हें प्रणाम करके प्रार्थना की हे गंगामैया, हे नगाधिराज ! मैं आपकी शरण में आया हूँ, आपके आशीर्वाद मुझ पर हमेशा बनाये रखना ।

बंबई करीब दो महिना रहें, इस दौरान हम सांईबाबा के सुप्रसिद्ध स्थान शिरडी हो आये । बंबई से सरोडा आये और करीब पोने तीन महिना रहे । फिर एक महिना साबरमती रहे । वहाँ नलिनीबेन तथा सुरेन्द्रभाई ने हमारी प्रेमपूर्वक सेवा की । मोहनभाई तथा शारदाबेन का स्नेह भी अदभूत था ।

साबरमती में रहने का मकान अच्छा था । हमारे आमंत्रण पर ताराबहन अपने बच्चों के साथ वहाँ रहने आयी मगर सत्संग का लाभ नहीं उठा पायी । उसके दोनों पैर में कृमि-रोग हुआ । सरोडा में लोग तालाब का पानी गन्दा करते थे और वही पानी सबको पीना पडता था । इससे गाँव में कृमिरोग का उपद्रव हुआ । अहमदाबाद में ताराबेन का घर बहुत छोटा था । उसकी देखभाल तथा सारवार करने हम उसे हमारे पास ले आये ।

साबरमती आने के बाद ताराबेन की तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ, उसका दर्द बढता चला । अब उसे चलना-फिरना तो ठीक बिस्तर से उठने में कठिनाई होने लगी । उनके ज्येष्ठ पुत्र, रमेश को भी कृमिरोग हुआ था । समस्या गंभीर थी और हमारे हिमालय जाने का समय समीप आ रहा था ।

इस साल मेरा बदरीनाथ जाना तय था । माताजी वहाँ की ठंड सहन कर पायेगी या नहीं, ये भी प्रश्न था । यहाँ ताराबेन को माताजी की जरूरत थी । मैंने सोचा की माताजी ताराबेन को लेकर सरोडा जायें और मै अकेला हिमालय जाउँगा ।

माताजी सन १९४८ से मेरे साथ थी । ये पहला मौका था की वो मुझसे कुछ वक्त के लिये अलग हो रही थी । माताजी अपने जिम्मेवारी से वाकिफ थी । ताराबेन की परिस्थिति गंभीर थी । धर्म, इश्वर या आध्यात्मिकता के नाम पर अपने कर्तव्य से मुँह मोडना या अपने सेवाधर्म को नजरअंदाज करना उसने नहीं सिखा था । वो खुशी-से ताराबेन की सेवा में रहने के लिये तैयार हुई । मैंने भी इश्वेरच्छा मानकर उसे स्वीकार किया ।

मैं शुरु में हिमालय अकेला ही आया था और कुछ साल अकेला ही रहा था इसलिये ये कोई बडी बात नहीं थी । मगर आदमी सोचता कुछ और है और होता कुछ और है । पिछले कुल सालों से मेरा जीवन परम शक्ति के इशारों पर चल रहा था । मेरे मन में खयाल आया की क्यूँ न उसकी मरजी जान लूँ ?

वैशाखी पूर्णिमा, १४ मई, १९५४ की रात को जब मैं ध्यान करने बैठा तो सांईबाबा ने स्पष्ट और सुमधुर शब्दों में कहा: 'मैं सांईबाबा हूँ । वैसे तो पूरा विश्व मेरा घर है, मगर शिरडी में मैं साक्षात रहता हूँ ।' फिर मेरी तरफ संकेत करके बोले : 'ये महापुरुष है, युगावतार है । इसके द्वारा समग्र भारत और विश्व में महान कार्य होनेवाला है । इस बार उसकी साधना पूर्ण हो जायेगी । उसका काम बन जायेगा ।' ये कहकर उन्होंने मेरे दो पूर्वजन्मों की बात कही, जो मुझे मिले अनुभवों से मेल खाती थी ।

सांईबाबा ने कहा: 'माताजी खुशी-से आपके साथ हिमालय आयें । ताराबेन और बच्चों की फिक्र करने की जरूरत नहीं है । वो मेरे ही बच्चे है, मैं उन्हें कुछ नहीं होने दूँगा ।' इतना कहकर वो अदृश्य हो गये । जब मेरा देहभान लौट आया तो मैंने घडी में देखा, रात के सवा बजे थे ।

सांईबाबा का अनुभव कितना अलौकिक और समयसर था ? मेरा अंगअंग आनंद से फडक रहा था । कुछ देर छत पर जाकर मैं चांदनी में नहाता रहा । सांईबाबा जैसे समर्थ महापुरुष मुझे प्रेम करें, और मेरी किसी योग्यता न होने के बावजूद मुझ पर कृपा करें, ये मेरा परम भाग्य था ।

मैंने अपने अनुभव के बारे में माताजी तथा ताराबेन को बताया और अंतिम निर्णय माताजी पर छोडा । उनको सांईबाबा तथा मेरे अनुभव पर विश्वास था । अतः माताजी मेरे साथ हिमालय आने के लिये तैयार हो गयी ।

ताराबेन स्वयं चल-फिरने के काबिल नहीं थी । उसे उठाकर उसके घर अहमदाबाद ले गये । सांईबाबा के वचनों के प्रभाव से उसे कुछ नहीं हुआ और करीब एक महिने के अंदर वो बिल्कुल ठीक हो गयी । ताराबेन तथा उनके बच्चों को सांईबाबा ने अपना माना, ये मेरे लिये अहम बात थी । बाबा से मेरी प्रार्थना है की वे हमेशा उनको अपनी शरण में बनाये रक्खें ।

जब व्यक्ति का जीवन इश्वरेच्छा से चलने लगता है, तो उसमें कर्तृत्व या अहंभाव पैदा नहीं होता । उसके मन में संकल्प-विकल्पों का युद्ध नहीं होता । उसकी भूत-भावि तथा वर्तमान की सभी चिंताओं का अन्त होता है । वो इश्वररूपी माँ की छत्रछाया में अपने आपको महेफूस महेसूस करता है । एसी जीवनमुक्त दशा का अनुभव करना आसान नहीं है । मगर जो एसी दशा का अनुभव करता है, उसका समग्र जीवन उत्सव-सा हो जाता है । उसके भय, शोक और मोह का अन्त होता है ।

We use cookies

We use cookies on our website. Some of them are essential for the operation of the site, while others help us to improve this site and the user experience (tracking cookies). You can decide for yourself whether you want to allow cookies or not. Please note that if you reject them, you may not be able to use all the functionalities of the site.