if (window.top.location.href !== window.self.location.href && !window.top.location.href.startsWith('https://www.swargarohan.org/')) { window.top.location.href = window.self.location.href; }

Swargarohan | સ્વર્ગારોહણ

Danta Road, Ambaji 385110
Gujarat INDIA
Ph: +91-96015-81921

ऋषिकेश में माँ की पूर्ण कृपा के लिये महा सुद पाँचम का दिन मिला था इसलिये चौथ के दिन हम बंबई से सरोडा आये । पाँचम के दिन माँ का बडी बेसब्री से इन्तजार किया मगर अन्य दिनों की तरह वो मिथ्या साबित हुआ । रात को करीब १ बजे माँ ने अंतःप्रेरणा देकर कहा 'आपका काम ना बने तो निराश मत होना ।' पीछले दस साल से एसा होता आया है । एसा होने पर मैं कुछ समय परेशान हो जाता हूँ । मगर निराश होकर बैठने से क्या होता है ? मेरी सोच पुख्ता है, इसलिये मैं एसे हालातों से निकल लेता हूँ ।

साधना का मार्ग आसान नहीं है, इसमें दृढ संकल्प, श्रद्धा और समर्पण की आवश्यकता होती है । जिस दिव्यशक्ति ने हमें जन्म दिया तथा जो कदम-कदम पर हमारा मार्गदर्शन करती है, उसकी प्रेरणा पर हमें पूरा विश्वास होना चाहिये । हमें भरोंसा होना चाहिये की उसकी छत्रछाया और निगरानी में हम सुरक्षित है । वो जो करेगी, हमारे भले के लिये करेगी । तभी हम लोगों की निंदा, टीका और विफलताओं से झूझ पायेंगे और मुसीबतों से अपना मार्ग निकाल पायेंगे ।

मुझे पक्का भरोंसा था की इस बार मेरा काम बन जायेगा मगर एसा हुआ नहीं । इसका मतलब साफ था, मुझे और इन्तजार करना था । मेरी धीरज, हिम्मत और सहनशक्ति की परीक्षा हो रही थी । सिद्धि की सुवर्ण घडी अब भी दूर थी । अगर मेरी साधना पूर्ण हो जाती तो मुझे कितनी खुशी मिलती ! मेरी बरसों की महेनत सफल हो जाती, मैं पूरी तरह से चिंतामुक्त हो जाता । मगर जैसी माँ की मरजी । मुझे हर हाल में मंगल का दर्शन करना था । मुझे यकीन था की एक दिन एसा जरूर आयेगा जब मेरा मनोरथ सिद्ध होगा । इसके लिये और कष्ट सहन करने की, अधिक इन्तजार करने की मेरी तैयारी थी ।

मैं फिर-से माँ को प्रार्थना करने लगा । इसके फलस्वरूप माँ ने ज्येष्ठ सुद पाँचम का दिन सूचित किया मगर ये भी अन्य दिनों की तरह निरर्थक सिद्ध हुआ । लंबे अरसे से चल रही मेरी साधना को अब मंझिल की तलाश थी । इसके लिये मुझे और धीरज और हिम्मत रखकर चलना था । मेरे लिये महत्वपूर्ण बात ये थी की दिन मिथ्या होने के कई अनुभव मिलने के बावजूद मेरा दिल नहीं तूटा था, वो नित्यनूतन आशा और उमंग से भरा रहा । विफलताओं से मेरी आत्मश्रद्धा कमजोर नहीं हुई, बल्कि और पुख्ता हुई । मेरी प्रत्येक प्रवृत्ति के पीछे एक महान शक्ति का दोरीसंचार है, यह बात हमेशा मेरे मन में रही । तभी तो मैं साधनापथ पर आगे चल पाया वरना सबकुछ छोडछाड कर निराश हो गया होता, बीच राह में बैठ गया होता । मुझे विश्वास था की एसा एक दिन जरूर आयेगा जब मैं साधना के सुवर्ण शिखर पर पहूँच जाउँगा । मेरी जगह कोई और होता तो शायद अपना उत्साह खो बैठता, निराश और नाहिंमत हो जाता । मगर इश्वर की जो महिमामयी शक्ति मेरा मार्ग प्रशस्त कर रही थी, उसने एसा होने नहीं दिया । जो उसकी शरण में जाता है, उसे किसी भी हालत में डरने की, निराश या नाउम्मीद होने की जरूरत नहीं है । उसका भूत, भावि और वर्तमान – तीनों उस शक्ति के हाथ में सलामत है । वो किसी भी सुख-दुःख, निंदा-स्तुति, पतन और उत्थान में शांत बना रहेगा ।

जैसे सूरज की गर्मी से बेचैन हुई धरती बारिश का इन्तजार करती है, इसी तरह रोमरोम में परमात्मा की रागरागिणी लिये मैं उस सुनहरे दिन का इन्तजार करने लगा । मुझे यकीन था की वो दिन दूर नहीं है । 'डगलुं भर्युं के ना हठवुं, ना हठवुं' अर्थात् एक बार जो रास्ते पर चल पडा हूँ, उससे पीछे नहीं हटूँगा – ये मेरा जीवनमंत्र हो चुका था ।

We use cookies

We use cookies on our website. Some of them are essential for the operation of the site, while others help us to improve this site and the user experience (tracking cookies). You can decide for yourself whether you want to allow cookies or not. Please note that if you reject them, you may not be able to use all the functionalities of the site.